Friday, April 19, 2024
Advertisement

Republic Day 2018: इस 26 जनवरी सुनिए देशभक्ति में लबरेज़ ये फिल्मी गाने

26 जनवरी नजदीक है, और इस मौके पर देशभक्ति गाने सुनने का मन तो आपका भी होगा। तो चलिए हम आपको दे रहे हैं पूरी लिस्ट-

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: January 25, 2019 13:34 IST
Republic Day 2018- India TV Hindi
Republic Day 2018

नई दिल्ली: 26 जनवरी नजदीक है और इस मौके पर देशभक्ति गाने सुनने का मन तो आपका भी करता होगा। हमारी बॉलीवुड फिल्मों में कई देशभक्ति गाने हैं। आज हम आपको उन गानों की पूरी लिस्ट देने वाले हैं, जिन्हें आप इस 26 जनवरी सुन सकते हैं। पिछले ,साल रिलीज हुई फिल्म 'राज़ी' का गाना 'ऐ वतन' आप जरुर सुनिए, देशभक्ति की रंग में डूब ये नया गाना आपको जरूर अच्छा लगेगा।

हाल ही में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के ये गाने इस साल 26 जनवरी पर जरूर सुनिएगा।

शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' का टाइटल सॉन्ग आपको देशभक्ति के रंग में डुबो देगा।

आमिर खान के टीवी शो 'सत्यमेव जयते' का टाइटल ट्रैक भी आप इस स्वतंत्रता दिवस पर सुन सकते हैं।

 

रंग दे बसंती चोला... 'शहीद भगत सिंह' फिल्म का ये गाना अगर आप ना सुनें तो 15 अगस्त खाली-खाली सा रहता है, इसलिए ये गाना भी सुन लीजिए।

फिल्म बॉर्डर का गाना 'संदेशे आते हैं' सुनकर देशभक्ति हिलोरें मारने लगती हैं। 

वीर-जारा का गाना 'ऐसा देश है मेरा' आप कैसे भूल सकते हैं, अभी देखिए...

लता मंगेशकर का गाना 'ऐ मेरे वतन के लोगों...' एवरग्रीन सॉन्ग है, बचपन से ये गाना हम सुनते आ रहे हैं, आज भी ये गाना हमें अंदर तक हिलाकर रख देता है।

शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' का टाइटल सॉन्ग मुझे बहुत पसंद है।

'नया दौर' का गाना 'ये देश है वीर जवानों का...' आज भी हिट है।

भारत कुमार के नाम से जाने-जाने वाले मनोज कुमार ने हमें कई देशभक्ति गाने दिये हैं। 'है प्रीत जहां की रीत सदा' आप कैसे भूल सकते हैं। 

आप सूरमा एंथेम भी इस 26 जनवरी सुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

टीवी कपल शीना बजाज-रोहित पुरोहित की शादी की हुई रस्में शुरु, सामने आईं मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें

गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' पर बोले पहलाज निहलानी, इंडस्ट्री को 'ग्लैमरस माफिया' चला रहे

Manikarnika: the queen of jhansi Movie: मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की रिलीज डेट, स्टार कास्ट से जुड़ी कुछ बातें

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement