Friday, April 19, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा खुद को मानती हैं एक बुरी पत्नी, जानिए इसके पीछे की वजह

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बारे में खुलासा किया है कि वह एक बुरी पत्नी हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: March 20, 2019 14:33 IST
Priyanka chopra and Nick jonas- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA Priyanka chopra and Nick jonas

जब से प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और निक जोनस(Nick jonas) शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज वायरल होती रहती हैं। शादी से लेकर हनीमून तक सभी की फोटोज वायरल हुई थी। कल प्रियंका चोपड़ा एक टॉक शो में गई थीं। जहां उन्होंने अपनी शादी और पति निक जोनस के बारे में बात की। 

टॉक शो में प्रियंका चोपड़ा से उनके पति को लेकर कई सवाल किए गए। जहां उनसे पूछा क्या आप अपने पति के लिए खाना बनाती हैं? प्रियंका ने इस बात का जवाब दिया: निक जोनस साउथर्न होम से हैं जहां उनकी मां खाना बनाती हैं। मैं वैसी नहीं हूं। मैं एक बुरी पत्नी हूं। जिसके साथ उन्होंने कहा- मुझे सिर्फ अंडे और टोस्ट बनाना आता है। 

जब मैंने निक को बताया कि मुझे खाना बनाना नहीं आता है तो उन्होंने कहा कोई बात नहीं मुझे भी खाना बनाना नहीं आता है।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रदर्स की म्यूजिक वीडियो में प्रियंका निक के साथ नजर आई हैं। जोनस ब्रदर्स एक साथ 6 साल बाद वापिस आए हैं। उनका Sucker गाना लोगों को बहुत पसंद आया है। । निक और प्रियंका दोनों को इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफ मिल रही है। गाने के टॉप में आने की खबर आने पर प्रियंका निक के साथ नहीं थी। जिसके लिए निक ने प्रियंका को एक लग्जीरियस गिफ्ट दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी बॉलीवुड फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

बॉलीवुुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दीपिका पादुकोण इस तरह मनाने वाली हैं शादी के बाद अपनी पहली होली

संजय लीला बंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ नहीं नजर आएंगे शाहरुख खान

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement