Saturday, April 20, 2024
Advertisement

RD Burman special: पंचम दा ने फ्लाइट में कंपोज किया था 'ये जो मोहब्बत है'

राहुल देव बर्मन यानि आर डी बर्मन (RD Burman) का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था। उन्होंने 4 जनवरी 1994 को अंतिम सांस ली थी।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: January 04, 2019 6:38 IST
RD Burman death anniversary- India TV Hindi
RD Burman death anniversary

राहुल देव बर्मन यानि आर डी बर्मन (RD Burman) का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था। उन्होंने 4 जनवरी 1994 को अंतिम सांस ली थी। वह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली कंपोजरों में से एक माने जाते थे। उन्हें प्यार से सब पंचम जा बुलाते थे। वह कंपोजर सचिन देव बर्मन के बेटे थे। पंचम दा ट्रैवल करने के दौरान कई गाने कंपोज करते थे। "R D Burman - The Prince of Music" किताब के मुताबिक, एक बार वह राजेश खन्ना के साथ बॉम्बे से दिल्ली फ्लाइट में सफर कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने 1971 में आई फिल्म कटी पतंग के लिए 'ये जो मोहब्बत है' गाना कंपोज किया था।

किताब के मुताबिक, राजेश खन्ना को यह गाना इतना पसंद आया था कि उन्होंने फिल्म में इस गाने के लिए खास जगह बनाई थी। ''एक बार राजेश खन्ना और आर डी बर्मन साथ में दिल्ली की फ्लाइट में थे। तब राजेश खन्ना ने आर डी बर्मन को कुछ गुनगनाने कहा था। आर डी ने उनकी बात मान ली थी।''

''राजेश ने जो सुना, वह उन्हें बहुत पसंद आया। उन्होंने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर दोस्त शक्ति सामंता से निवेदन किया कि इस गाने को कटी पतंग में रखा जाए। इस तरह फिल्म में ये जो मोहब्बत है गाना जोड़ा गया था।'' लेखक खागेश देव बर्मन के मुताबिक।

यह गाना बहुत हिट हुआ था। किशोर कुमार को इस गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सिंगर अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिला था।

Also Read:

गोविंदा पर फूटा कादर खान के बेटे का गुस्सा, कहा- एक बार भी नहीं किया था फोन

Simmba Box Office Collection day 6: रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म ने छठे दिन कमाए 139 करोड़

ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की गोद भराई के दौरान होगी परिवार के एक सदस्य की मौत

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement