Friday, April 26, 2024
Advertisement

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो

रणवीर सिंह कभी भी पत्नी दीपिका के लिए प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपिका के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है।

IANS Written by: IANS
Published on: September 21, 2019 17:08 IST
Ranveer singh and deepika padukone- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ranveer singh and deepika padukone

रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने यहां आयोजित एक पुरस्कार समारोह की अपनी और दीपिका की एक रोमांटिक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट की गई तस्वीर में रणवीर दीपिका के कान में कुछ कह रहे हैं और वे दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Instagram story of ranveer singh

Image Source : INSTAGRAM
Instagram story of ranveer singh

रणवीर वर्तमान में 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित फिल्म में व्यस्त हैं। रणवीर ने इसमें पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई है।

फिल्म के कलाकारों में बोमन ईरानी, साकिब सलीम, आदिनाथ कोठारे, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, एम्मी विर्क, जतिन सरना, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, दिनकर शर्मा, जीवा, साहिल खट्टर, धीर्या करवा, निशांत दहिया और आर. बद्री शामिल हैं।

Also Read:

रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हुई करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास'

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना लौंटी घर, हुआ बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement