Thursday, April 25, 2024
Advertisement

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में पूरे 9 साल, उस पल को ऐसे किया याद

रणवीर सिंह के बॉलीवुड करियर को 9 साल पूरे हो गए। आज ही के दिन उनकी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात रिलीज हुई थी।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 10, 2019 11:05 IST
रणवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड, बाजा, बारात की रिलीज को आज 9 साल हो गए- India TV Hindi
रणवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड, बाजा, बारात की रिलीज को आज 9 साल हो गए

मुंबई: बॉलीवुड के गली बॉय रणवीर सिंह ने हाल में हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। उनके लिए अवॉर्ड अब आम हो चुके हैं। आज से 9 साल पहले यशराज फिल्म्स की 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं, रणवीर ने अपने करियर में हर तरह के रोल किए हैं और क्रिटिक्स की वाहवाही बटोरी है,  चाहे वो बाजीराव मस्तानी हो, पद्मावत हो या फिर गलीबॉय।

बॉलीवुड में अपने 9 साल को रणवीर भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा है- इंट्रोड्यूसिंग रणवीर सिंह। रणवीर सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- यह सब एक सपना था, उस दिन को 9 साल।

रणवीर सिंह को उनके फैन्स खूब बधाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्मी सितारे भी रणवीर सिंह को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement