Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

रणवीर सिंह ने शेयर की '83' की प्रैक्टिस वीडियो, जल्द ही शुरु होने वाली है शूटिंग

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें '83' की प्रैक्टिस ट्रेनिंग को दिखाया गया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: April 19, 2019 10:43 IST
Ranveer singh 83 viral video- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ranveer singh 83 viral video

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) कपिल देव (Kapil Dev) की बायोपिक '83' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में 1983 में जीते वर्ल्ड कप की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर के साथ हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। पूरी टीम पिछले कुछ दिनो से धर्मशाला में प्रैक्टिस ट्रेनिंग के लिए गई हुई थी। जहां की फोटोज रणवीर सिंह शेयर करते रहते थे। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर की है।

रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उनकी धर्मशाला के प्रैक्टिस ट्रेनिंग नजर आ रही है। रणवीर और पूरी टीम कैसे क्रिकेट की प्रैक्टिस करती थी। कैसे उन्हें 1983 में वर्ल्ड कप खेले क्रिकेटर अपना तरीका सिखा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- भारत की सबसे बड़ी जीत की अविश्वसनीय अनकही कहानी! 10 अप्रैल 2020। गुड फ्राइडे।

कुछ दिन पहले रणवीर सिंह ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया था। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- आज से एक साल बाद 10 अप्रैल 2020 भारत की बेहतरीन कहानी बताई जाएगी।

आपको बता दें कपिल देव की बायोपिक से उनकी बेटी अमिया भी डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस फिल्म से असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में डेब्यू करने जा रही हैं। वह '83' के डायरेक्टर कबीर खान को असिस्ट करेंगी। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Birthday Special: 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से पहचान बनाने वाले अरशद वारसी के बारे में जाने कुछ खास बातें

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा 'दबंग 3' की आज मुंबई में शूटिंग करेंगे शुरू

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement