Friday, April 19, 2024
Advertisement

VIDEO: जब फैंस पर भड़क पड़े रणवीर सिंह, सेल्फी लेने के बाद देने लगे धक्का

रणवीर सिंह ने फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी और चुलबुले अंदाज से दर्शकों को खूब दीवाना बनाया है। उनके चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा है। वहीं दूसरी ओर रणवीर भी हमेशा अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: March 14, 2018 16:59 IST
Ranveer Singh- India TV Hindi
Ranveer Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी और चुलबुले अंदाज से दर्शकों को खूब दीवाना बनाया है। फिलहाल वह अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी के किरदार के लिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की है। इसके बाद से ही उनके चाहने वालों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर रणवीर भी हमेशा अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने बर्ताव से सभी को हैरान कर दिया है।

वैसे तो रणवीर को अक्सर अपने फैंस के साथ खुलकर सेल्फी क्लिक करवाते और ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया है। लेकिन इस बार उनका एक अलग ही रूप फैंस को देखने के लिए मिला, जिसे शायद उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। दरअसल रणवीर हाल ही में जैसे ही जिम से बाहर आए तो वहां उनके काफी फैंस खड़े उनका इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सभी उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे। हर बार की तरह रणवीर ने यहां भी अपने चाहने वालों के साथ तस्वीरें क्लिक करवानी शुरु की। लेकिन रणवीर को उस समय गुस्सा आ गया जब एक फैन उनके साथ वीडियो बनाने लगा।

इसके बाद उन्होंने फैन को धक्का दे दिया। हालांकि इसका कारण यह भी मान सकते हैं रणवीर के पास वक्त कम था और उनके फैंस की लाइन काफी लंबी थी। लेकिन 20-25 प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेने के बाद रणवीर वहां से निकल गए। गौरतलब है कि रणवीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गली ब्वॉय' और 'सिंबा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement