Friday, April 19, 2024
Advertisement

रणवीर सिंह का 'जयेशभाई जोरदार' से पहला लुक आया सामने, फैन्स ने किया वायरल

रणवीर सिंह का आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' से पहला लुक सामने आ गया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 04, 2019 11:09 IST
ranveer singh first look from jayeshbhai joradar- India TV Hindi
जयेशभाई जोरदार का पहला लुक हुआ वायरल

रणवीर सिंह हर फिल्म में एक अलग किरदार में नजर आते हैं। फिर वो 'गली बॉय' का मुराद हो या पद्मावत का खिलजी। रणवीर अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं। इस बार रणवीर एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। उनका जयेशभाई जोरवाला से पहला लुक सामने आ गया है। 

रणवीर इस लुक में ऑरेंज कलर की प्रिंटिड पोलो नेक टी-शर्ट और ब्लैक फेडेड जीन्स पहने हुए हैं। मगर उनका हेयरस्टाइल लुक में चार चांद लगा रहा है। फिल्म में रणवीर मूछों में भी नजर आने वाले हैं। 

पोस्टर में रणवीर महिलाओं को बचाते नजर आ रहे हैं। महिलाओं ने अपना चेहरा पल्लू से ढका हुआ है। रणवीर सिंह ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'जयेशभाई एकदम जोरदार।'

फिल्म से रणवीर का पहला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को रणवीर या मेकर्स ने शेयर नहीं किया है। फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट और यश राज स्टूडियो ने प्रोड्यूस की है। हाल ही में दिेए एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया मेकर्स फिल्म को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement