Thursday, April 25, 2024
Advertisement

प्रियंका और निक के रिसेप्शन में आदर्श पत्नी की तरह रणवीर सिंह के कपड़े ठीक करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, देखें वीडियो

प्रियंका और निक के रिसेप्शन में रणवीर सिंह खूब डांस के मुड़ में थे। जिसमें दीपिका रणवीर के कपड़े ठीक करती नजर आई।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 21, 2018 8:49 IST
Ranveer singh and deepika padukone- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ranveer singh and deepika padukone

बीती रात मुंबई में हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन में बॉलीवुड से सभी सितारे शामिल हुए थे। रेखा, ए.आर रहमान, सलमान, दीपिका, रणवीर  प्रियंका और निक को बधाई देने पहुंचे थे। पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने खूब डांस किया। इन सेलिब्रिटीज में सबसे ऊपर नाम आता है रणवीर सिंह का। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पार्टी में खूब नाचें। इसके साथ ही ब्लैक कलर की ड्रेस में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। ब्लैक कलर की ड्रेस में एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हुए दीपिका और रणवीर पर ही सबकी नजरें थी। जहां रणवीर सिंह डांस करने में बिजी थे वहीं दीपिका उनके कपड़े ठीक करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन में रणवीर सिंह ने अपने डांस से फ्लोर पर आग लगा दी थी। रिसेप्शन की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें रणवीर सिंह डास करते हुए अपने गले से कपड़े ठीक कर रहे हैं। मगर उनसे कपड़े सही नहीं हो पाते तो दीपिका उनके कपड़े ठीक कर रही हैं और रणवीर सिंह डांस करने में बिजी हैं।

आपको बता दें दीपिका और रणवीर भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए थे। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी। 14 नवंबर को शादी कोंकणी रीति-रिवाजो से हुई थी तो वहीं 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाजों से हुई थी। इटली से इंडिया वापिस आने के बाद दीपिका और रणवीर ने भी 3 रिसेप्शन दिए थे। जिसमें से एक बेंगलुरु और दो मुंबई में हुए थे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Happy Birthday Govinda: इन तीन हिट फिल्मों को कर दिया था रिजेक्ट, सलमान खान संग इसलिए बिगड़े रिश्ते!

Zero song Heer Badnaam: अभय देओल ने तोड़ा कटरीना कैफ दिल, जोड़ पाएंगे शाहरुख खान?

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement