Saturday, April 20, 2024
Advertisement

GQ Style Awards 2019: यूट्युबर लिली सिंह के साथ रणवीर सिंह का Hip Hop डांस, वीडियो वायरल

गली ब्वॉय रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म की सक्सेस एनजॉय करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में GQ स्टाइल अवार्ड 2019 का आयजोन किया इस दौरान रणवीर सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला। इस अवार्ड फंक्शन के दौरान रणवीर सिंह ने युट्युबर लिली सिंह के साथ अमेरिकन पॉप सिंगर ब्रूनो मार्स का गाना अपटाउन के गाने में जमकर नाचा।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: April 01, 2019 13:25 IST
रणवीर सिंह एंड लिली...- India TV Hindi
रणवीर सिंह एंड लिली सिंह

गली ब्वॉय रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म की सक्सेस एनजॉय करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में GQ स्टाइल अवार्ड 2019 का आयजोन किया इस दौरान रणवीर सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला। इस अवार्ड फंक्शन के दौरान रणवीर सिंह ने युट्युबर लिली सिंह के साथ अमेरिकन पॉप सिंगर ब्रूनो मार्स का गाना अपटाउन के गाने में जमकर नाचा।

रणवीर सिंह किसी इवेंट में शामिल हो और वे धमाल न मचाए, ये हो ही नहीं सकता है। हाल में रणवीर सिंह मुंबई में एक अवॉर्ड नाइट इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यूट्यूबर लिली सिंह के साथ जबरदस्त डांस मूव दिखाया। दोनों ने ब्रूनो मार्स के सॉन्ग अपटाउन फंक पर खूब डांस किया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लिली इन दिनों यूट्यूब फैन फेस्ट के लिए भारत आईं हैं। उन्होंने भी इस अवॉर्ड नाइट इवेंट में शिरकत की। लिली ने रणवीर की फिल्म गली बॉय का गाना अपना टाइम आएगा गाया साथ ही इसी गाने पर रणवीर से साथ डांस किया। इस दौरान इवेंट में शामिल सभी लोग उनका वीडियो बना रहे थे। बता दें कि हाल ही में लिली का नया रैप सॉन्ग Bollywood Songs Were Rap रिलीज हुआ था जो काफी चर्चा में रहा है। लिली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था उनका यह सॉन्ग महिला सशक्तिकरण, उनकी मानसिक स्थिति और बायोसेक्सुएलिटी के बारे में बात करता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों रणवीर 83 फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। 1983 में भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। फिल्म की कहानी इसी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान करेंगे। फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वह पूर्व क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो रणवीर हर दूसरे दिन दो घंटे क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हैं। इसके अलावा 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम का माइंडसेट कैसा था रणवीर इसे भी समझ रहे हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement