Saturday, April 20, 2024
Advertisement

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग रीक्रिएट किया 'डीडीएलजे' का मशहूर सीन

खुद को शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन बताने वाले अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में 1995 में आई हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में सुपरस्टार के आईकॉनिक दृश्य को पत्रलेखा के साथ रीक्रिएट किया। 

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: June 07, 2019 16:54 IST
राजकुमार राव-पत्रलेखा- India TV Hindi
राजकुमार राव-पत्रलेखा

लंदन: खुद को शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन बताने वाले अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में 1995 में आई हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में सुपरस्टार के आईकॉनिक दृश्य को पत्रलेखा के साथ रीक्रिएट किया। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर राजकुमार ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी लेडी लव और अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के क्लाईमेक्स दृश्य, जिसमें शाहरुख काजोल का इंतजार करते हैं और काजोल अपने पिता (अमरीश पूरी) से जाने की इजाजत मांगती है, को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं।

सफेद टी-शर्ट पहने पत्रलेखा राजकुमार की तरफ दौड़ते नजर आ रही है, जो कभी शाहरुख तो कभी अमरीश पुरी की मिमिक्री करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ ही राजकुमार ने कैप्शन में लिखा है,"चीजें जो हमने लंदन में की। फन मॉड ऑन। जब हमने 'डीडीएलजे' के अपने पसंदीदा दृश्य को रीक्रिएट किया।"

कुछ महीने पहले राजकुमार को फिल्मफेयर अवार्ड 2019 के दौरान शाहरुख खान के साथ लोकप्रिय गाने 'छैय्या छैय्या' पर नृत्य करने का भी मौका मिला था

Also Read:

सलमान खान ने अपने चाइनीज़ फैन को किया हग, वीडियो हुआ वायरल

Amrita Rao Birthday: आरजे अनमोल संग 7 साल छुपाया था अफेयर, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement