Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Race 3 Leaked Online: सलमान खान के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर, फेसबुक पर लीक हो गई ‘रेस 3’

सलमान खान की ईद पर रिलीज फिल्म रेस 3 फेसबुक पर लीक हो गई है। सोशल मीडिया यूजर थियेटर पर डब की कॉपी फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो कई फेसबुक ग्रुप पर शेयर किये गये हैं।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: June 18, 2018 12:42 IST
Race 3 Leaked Online- India TV Hindi
Race 3 Leaked Online

नई दिल्ली: सलमान खान की ईद पर रिलीज फिल्म रेस 3 फेसबुक पर लीक हो गई है। सोशल मीडिया यूजर थियेटर पर डब की कॉपी फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो कई फेसबुक ग्रुप पर शेयर किये गये हैं। क्रिटिक्स के खराब रिव्यू के बावजूद सलमान खान की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

रेस 3 सलमान खान की चौथी ऐसी फिल्म है जिसने 3 तीन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान और सुल्तान ने ये कमाल किया था।

रेस 3 के लीक होने से फिल्म के कलेक्शन पर भी असर पड़ सकता है। फिल्म की टिकट के दाम बढ़े हुए हैं और फिल्म की तारीफ भी नहीं हो रही है। ऐसे में लोग घर बैठकर फिल्म का डब वर्जन देखना पसंद करते हैं।

Race 3 Leaked Online

Image Source : PTI
Race 3 Leaked Online

रेस 3 को क्रिटिक्स से बहुत खराब रिव्यू मिले हैं। फिल्म का प्लॉट स्क्रीनप्ले और स्टोरीलाइन की काफी बुराई हुई है। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन पर भी सवाल उठे हैं। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल और डेजी शाह जैसे कई सितारे हैं।

सलमान जल्द ही अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में नजर आएंगे। इस फिल्म में दिशा पाटनी और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे भी हैं। अली अब्बास जफर के साथ सलमान ने सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में काम किया है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement