Thursday, March 28, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने मेगन मार्कल के बेबी से नहीं की मुलाकात, ट्वीट कर कहा ये

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल के बेटे आर्ची से मिलने और उन्हें गिफ्ट देने की बात से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साफ इंकार कर दिया है।

IANS Reported by: IANS
Updated on: June 01, 2019 21:19 IST
Priyanka Chopra did not meet Meghan Markle's baby Archie- India TV Hindi
Priyanka Chopra did not meet Meghan Markle's baby Archie

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल के बेटे आर्ची से मिलने और उन्हें गिफ्ट देने की बात से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साफ इंकार कर दिया है और कहा है कि इन अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। प्रियंका ने ट्विटर पर उस लेख के लिंक को शेयर किया जिसमें यह दावा किया गया है कि 'क्वांटिको' अभिनेत्री, आर्ची से मिलने गईं और टिफैनी एंड को. से गिफ्ट दिया।

इसे साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, "ये गिफ्ट आइडियाज काफी अच्छे हैं, लेकिन इस कहानी में सच्चाई नहीं है। मैं किसी काम से लंदन में थी। मुझे उम्मीद है कि इस खबर का सूत्र जो कोई भी है उन्हें अब अपने फैक्ट्स की जांच करने की शुरुआत कर देनी चाहिए।" 

प्रियंका अपनी दोस्त मार्कल संग प्रिंस हैरी की शादी में शामिल हुईं थीx, लेकिन पिछले दिसंबर को मार्कल, प्रियंका की शादी में शामिल नहीं हो पाईं थीं।

इसके बाद फरवरी में प्रियंका भी मार्कल की गोद भराई में नहीं जा सकीं थीं। हालांकि प्रियंका ने हैरी और मार्कल दोनों को बधाई दी थी।

Also Read:

सलमान खान नहीं जाते कैटरीना कैफ संग कभी डिनर पर, ये है वजह

सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी से सारा अली खान-इब्राहिम अली खान की तस्वीर हो रही है वायरल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा 5 साल का लीप, मोहेना सिंह शो को कहेंगी अलविदा?

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement