Friday, March 29, 2024
Advertisement

जेठानी सोफी टर्नर बर्थडे पार्टी में जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा जोनस फैमिली के हर एक सदस्य से कितना प्यार करती हैं यह बात किसी से छिपी नहीं हैै। प्रियंका चोपड़ा एक मौका नहीं छोड़ती हैं अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का। हाल ही में प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर की 23 वें बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा सेक्सी डांस मूव्स कर रही हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: February 23, 2019 8:17 IST
सोफी टर्नर- प्रियंका...- India TV Hindi
सोफी टर्नर- प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा जोनस फैमिली के हर एक सदस्य से कितना प्यार करती हैं यह बात किसी से छिपी नहीं हैै। प्रियंका चोपड़ा एक मौका नहीं छोड़ती हैं अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का। हाल ही में प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर की 23 वें बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा सेक्सी डांस मूव्स कर रही हैं। बता दें कि गुरुवार रात इस मौके को प्रियंका, उनके हसबैंड निक और पूरी जोनास फैमिली ने जमकर सेलिब्रेट किया। सोफी के लिए एक पार्टी होस्ट की गई थी, जिसमें कुछ बार डांसर्स भी मौजूद थीं। जब डांसर्स ने सेक्सी डांस मूव्स दिखाए तो जोनास परिवार के लोग अपने आप को उन्हें चीयर करने से नहीं रोक सके। निक जोनास ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें पार्टी की मस्ती देखी जा सकती है। एक वीडियो में प्रियंका खुद भी निक के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर निक जोनास के बड़े भाई जो जोनास के साथ सोफी टर्नर की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने सोफी को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, "जिन लोगों को मैं जानती हूं, उनमें से एक सबसे खूबसूरत और मजेदार शख्सियत सोफी टर्नर को हैप्पी बर्थडे। आप बहुत प्यारी हो। मैं आपके दुल्हन बनने का और इंतजार नहीं कर सकती।"

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement