Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा दोस्तों के साथ लंदन में मना रही हैं वेकेशन, शेयर की फोटो

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ फोटो शेयर की है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: May 28, 2019 15:59 IST
Priyanka chopra with her friends- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Priyanka chopra with her friends

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka chopra) इन दिनों छुट्टियों के लिए लंदन गई हुई हैं। वह वहां अपने खास दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ग्रुप फोटो शेयर की। जिसके साथ ही उन्होंने लिखा उनका भाई सिद्धार्थ चोपड़ा उनके साथ नहीं है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- सिद्धार्थ चोपड़ा हमने तुम्हे मिस किया।

Screenshot of Priyanka chopra Insta Story

Image Source : INSTAGRAM
Screenshot of Priyanka chopra Insta Story

कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा इथोपिया गई थीं। वह UNICEF की एंबेसडकर होने के नाते अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए वहां गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने इथोपिया की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही वहां के अपने अनुभव के बारे में बताया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। यह फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Also Read:

सांसद बनीं बंगाली एक्ट्रेसस मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहान पार्लियामेंट के बाहर फोटो क्लिक कराने की वजह से हुईं ट्रोल

सलमान खान ने फिल्म 'भारत' के गाने Turpeya का मेकिंग वीडियो किया शेयर

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement