Saturday, April 20, 2024
Advertisement

जिंदगी और इससे जुड़ी खुशियों के लिए आभारी हूं : प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने थैंक्सगिविंग डे पर निक के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी और इससे जुड़ी खुशियों के लिए आभारी हूं।

IANS Written by: IANS
Published on: November 30, 2019 18:37 IST
priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में हर चीज और इससे जुड़ी खुशियों के लिए आभारी हैं। थैंक्सगिविंग पर शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका ने अपने इस विचार को साझा किया।

इस साल थैंक्सगिविंग पर प्रियंका अपने पति व परिवार के साथ अमेरिका में हैं।

प्रियंका ने अपने पति और पॉप स्टार निक जोनस के साथ एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "थैंक्सगिविंग का जश्न मना रहे हर किसी को इसकी शुभकामनाएं। मैं इस जिंदगी और इससे जुड़ी खुशियों और दुआओं के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। आपको हमेशा की तरह खूब सारा प्यार और ढेर सारी खुशियां।"

पिछले साल निक थैंक्सगिविंग पर प्रियंका के परिवार संग एक फैमिली डिनर में शामिल होने के चलते भारत आए थे। प्रियंका और निक एक दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे।

थैंक्सगिविंग डे एक त्यौहार है, जिसे हर साल मनाया जाता है, और इस दिन लोग अपने परिवार और करीबियों संग जश्न मनाते हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement