Friday, April 19, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस मियामी बीच पर मना रहे हैं छुट्टियां, sucker गाने पर डांस करते वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। आए दिन दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। दोनों अपने शादी के बाद से ही रॉयल कपल कभी किसी ट्रिप पर नहीं तो डिनर डेट पर साथ नजर आते हैं। इन दिनों प्रियंका पति निक जोनस के साथ फ्लोरिडा के मियामी बीच पर छुट्टियां मना रही हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: March 26, 2019 15:28 IST
प्रियंका चोपड़ा-निक...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। आए दिन दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। दोनों अपने शादी के बाद से ही रॉयल कपल कभी  किसी ट्रिप पर नहीं तो डिनर डेट पर साथ नजर आते हैं। इन दिनों प्रियंका पति निक जोनस के साथ फ्लोरिडा के मियामी बीच पर छुट्टियां मना रही हैं। और वहां की एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, सोफी टर्नर और जोनस ब्रदर्स सकर गाना पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका अपनी मैरेड लाइफ काफ एनजॉय कर रही हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस वहां कि फोटो शेयर की थी जिसमें निक, प्रियंका को सनशाईन कह रहे थे।

दोनों स्टार के वर्क फ्रंट की बात करें तो निक जोनस और जोनस ब्रेदर का नया गाना 'सकर' सपरहिट हो गई है। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा ने भी कैमियो किया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि काफी लंबे समय बाद जोनस ब्रदर्स ने साथ में कोई गाना गाया है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इसे डॉरेक्ट किया है सोनाली बोस। इस फिल्म में प्रियंका के को-स्टार हैं फरहान अख्तर, जायरा वसीम।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement