Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पाकिस्तानी महिला को प्रियंका चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- चिल्लाओ मत मैं देशभक्त हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी महिला को ऐसा जवाब दिया कि हो रही है खूब तारीफ।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: August 12, 2019 8:55 IST
प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं, प्रियंका जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतना ही तेज उनका दिमाग भी है। इसलिए प्रियंका चोपड़ा को ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर ये बात साबित कर दी है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 'ब्यूटीकॉन फेस्टिवल लॉस एंजेलिस 2019 (Beautycon Festival Los Angeles 2019)' का हिस्सा बनीं। इस दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा पर जमकर भड़ास निकाली। सवाल के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर पाकिस्तानी महिला ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उनके ट्वीट को लेकर उनसे जवाब मांगा। उनसे पूछा कि वो संयुक्त राष्ट्र की पीस गुडविल एम्बेसडर हैं और पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को वो बढ़ावा देने वाला ट्वीट कैसे कर सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह उस महिला को जवाब दिया है वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में पाकिस्तानी महिला आएशा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से पूछती दिख रही है- 'प्रियंका तुम संयुक्त राष्ट्र की पीस गुडविल एम्बेसडर हो और तुम पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा दे रही हो। पाकिस्तानी होने के नाते, मेरे जैसे हजारों लोगों ने तुम्हें हमेशा सपोर्ट किया है।' प्रियंका चोपड़ा ने बड़ी ही शांति से उसे समझदारी भरा जवाब देकर निरुत्तर कर दिया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पाकिस्तानी महिला से कहा- 'मेरे पाकिस्तान में कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध का सपोर्ट मैं बिल्कुल नहीं करती हूं, लेकिन मैं देशभक्त भी हूं। इसलिए अगर मैंने अगर मुझसे प्यार करने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं माफी मांगती हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम सब एक जैसे हैं, एक मध्य मैदान में हम सबको चलना होगा। ठीक वैसे ही जैसा तुमने किया। जिस तरह से तुम अभी यहां मेरे पास आई हो, शोर मत मचाओ, हम सब यहां प्यार के लिए हैं।'

वरुण धवन और सारा अली खान की 'कुली नंबर 1' का टीजर पोस्टर हुआ जारी, फिल्म से जुड़ी ये खबर आई सामने

प्रियंका चोपड़ा की इस हाजिरजवाबी की खूब तारीफ हो रही है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने भारत की तरफ से पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर 'जय हिंद' लिखकर ट्वीट किया था और इंडियन एयर फोर्स का सपोर्ट किया था।

B'day Spl: जब वेस्टर्न नहीं, इंडियन ड्रेस में सारा अली खान ने ढाया कहर, देखें Pics

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), जायरा वसीम (Zaira Waseem) और रोहित सुरेश शराफ (Rohit Suresh Sharaf) के साथ शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement