Saturday, April 20, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग हुई खत्म, शेयर किया पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग खत्म हो गई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 15, 2019 19:30 IST
the white tiger- India TV Hindi
द व्हाइट टाइगर

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में साथ में नजर आने वाले हैं। प्रियंका काफी समय से फिल्म की शूटिंग के लिए इंडिया आई हुई हैं। अब इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके द व्हाइट टाइगर की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- थक कर खुश हूं लेकिन बहुत उत्साहित हूं कि द व्हाइट टाइगर की शूटिंग खत्म हो गई है। र विभाग में व्यवसाय में सर्वश्रेष्ठ के साथ काम करना एक ऐसी खुशी थी। सबसे ज्यादा हार्ड वर्किंग क्रू और बहुत ही अच्छी कास्ट।अपनी प्रतिभा के लिए  शुक्रिया। मुझसे फिल्म को पूरा करके उसे दुनिया को दिखाने का इंतजार नहीं हो रहा है। बेहतरीन लीड होने के लिए गौरव आदर्श बहुत शुक्रिया। मैं आपको बलराम के रूप में देखने के लिए दुनिया का इंतजार नहीं कर सकती। राजकुमार राव मुझे खुशी है हम साथ में यह कर पाए। मुझे मीम्स भेजते रहना।

प्रियंका ने आगे सभी का शुक्रिया करते हुए लिखा। जल्द ही प्रमोशन पर मिलते हैं। साथ ही हॉलीडे का इंतजार नहीं हो रहा है। फ्लाइ फ्लाइ।

आपको बता दें द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन रमिन बहरानी कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स 'द व्हाइट टाइगर' का निर्माण मुकुल देवड़ा के सहयोग से कर रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आईं थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम भी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement