Friday, April 26, 2024
Advertisement

जोनस ब्रदर्स पर बेहद गर्व है : प्रियंका चोपड़ा

 'सकर' इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ। इसमें प्रियंका भी अपने पति और सिंगर निक जोनस के साथ नजर आईं। 

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: March 12, 2019 19:44 IST
जोनस ब्रदर्स पर बेहद...- India TV Hindi
जोनस ब्रदर्स पर बेहद गर्व है : प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सिंगल 'सकर' के लिए पति निक जोनस और उनके दोनों भाइयों केविन और जो जोनस की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इन तीनों पर बेहद गर्व है। जोनस भाइयों ने 'सकर' से वापसी की है। बिलबोर्ड में इसके पहले स्थान पर पहुंचने पर प्रियंका ने निक, केविन और जो की तारीफ की है। उन्होंने आर्टिकल का लिंक 'बिलबोर्ड डॉट कॉम' पर साझा किया। फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' की अभिनेत्री ने सोमवार को ट्वीट किया, "जोनस ब्रदर्स ने बिलबोर्ड हॉट 100 में पहले स्थान पर आगाज किया! ओएमजी! मैं आप लोगों पर इससे ज्यादा गर्व नहीं कर सकती (अंदर से खुशी में चीख रही हूं)..निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस।"

'बिलबोर्ड डॉट कॉम' के मुताबिक, इससे पहले 2008 में तीनों भाइयों (निक, केविन और जो) का गाना 'बर्निग अप' पांचवें स्थान पर पहुंचा था। 'सकर' इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ। इसमें प्रियंका भी अपने पति और सिंगर निक जोनस के साथ नजर आईं। 

इसमें केविन अपनी पत्नी डेनियल और जो भी टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की अभिनेत्री व अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement