Saturday, April 20, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग शादी के बाद का अनुभव किया शेयर, कहा- बॉयफ्रेंड और पति में बहुत अंतर होता है

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले साल दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका ने Elle मैग्जीन से अपनी शादी के बारे में बात की।

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 04, 2019 17:15 IST
Priyanka Chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Priyanka Chopra, Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले साल दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका ने Elle मैग्जीन से अपनी शादी के बारे में बात की। शादी के बाद का अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा- ''ये बहुत अलग है। मुझे पहले नहीं पता था कि बॉयफ्रेंड और पति में इतना अंतर होता है। जब आप शादी की कसमें खाते हैं, तब आपको महसूस होता है कि ये शख्स मेरा परिवार है और इसके परिवार को मैंने चुना है। उनके ऊपर ज़िम्मेदारी होती है। इससे एक सुरक्षा की भावना आती है। हम दोनों रोज़ एक-दूसरे के बारे में नई-नई चीजें जान रहे हैं।''

प्रियंका ने कहा कि शादी के बार उन्हें ना सिर्फ पति मिला है बल्कि बहनें भी मिली हैं। उन्होंने कहा- ''मेरी कोई बहन नहीं थी इसलिए डेनियल (जोनस) और सोफी (टर्नर) का साथ होना मेरे लिए बहुत अच्छा है। सोफी बहुत टैलेंटेड हैं और बहुत फनी भी हैं। हम जब साथ में बाहर जाते हैं तो खूब मस्ती करते हैं।''

सोफी और जो जनस ने 29 जून को फ्रांस में शादी की थी। शादी में प्रियंका पिंक कलर की साड़ी में नज़र आई थीं।

प्रियंका ने ये भी बताया कि वो और निक लंदन में सैटल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा- ''निक और मैं लंदन में घर चाहते हैं। जब भी मैं वहां जाती हूं, वहां से जुड़ा हुआ महसूस करती हूं।'' 

Also Read:

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त की जिंदगी में आया तूफान, ब्वॉयफ्रेंड की अचानक मौत पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

Kabir Singh Box Office Collection: A सर्टिफिकेट होने के बावजूद शाहिद-कियारा की फिल्म 200 करोड़ के पार, बने कई रिकॉर्ड

सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी की ऑफिशियल तस्वीरें आईं सामने

Latest Bollywood News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement