Saturday, April 20, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- लड़कियों को हर फील्ड में आगे बढ़ने का मौका दीजिए

प्रियंका का कहना है कि वर्तमान में करीब 25 करोड़ बच्चे और युवा स्कूल नहीं जाते हैं। 

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: October 11, 2018 18:34 IST
प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गुरुवार को जारी एक यूट्यूब वीडियो में नजर आईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि लड़कियों को उनके सपने पूरे करने का मौका देना चाहिए और वे सब कुछ कर सकती हैं। भारत में लड़कियों की शिक्षा के महत्व पर जागरूकता के लक्ष्य से यूट्यूब पर यह वीडियो जारी किया गया है।

प्रियंका, भुवन बाम, प्राजक्ता कोली और विद्या वोक्स के साथ मिलकर यूट्यूब बालिकाओं की शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए कई और विज्ञापन जारी करेगा। इस क्रम में अगले कुछ सप्ताहों में चार विज्ञापन जारी किए जाएंगे। वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय प्रियंका यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत भी हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गुरुवार को जारी यूट्यूब के वीडियो में प्रियंका कह रही हैं, "एक लड़की के बड़े होने पर निर्देशों की सूची भी तैयार हो जाती है। जैसे लड़कियां उछल-कूद नहीं करतीं। लड़कियां ऊंची आवाज में नहीं बोलतीं। पढ़ाई में क्या रखा है, घर ही तो संभालना है। तो लड़कियां क्या कर सकती हैं? अपने सपनों को साकार कर लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं।"

इस वीडियो का अंत लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देने के आग्रह के साथ किया गया है। प्रियंका का कहना है कि वर्तमान में करीब 25 करोड़ बच्चे और युवा स्कूल नहीं जाते हैं। यह लड़ाई वैश्विक स्तर की है। इसका साफ मतलब यह है कि समाज में हर किसी से अधिक प्रयास की जरूरत है।

Also Read:

ऋतिक रोशन पर बोलीं कंगना रनौत- जवान लड़िकयों को रखैल बनाकर रखने वालों को भी सजा हो

टीवी एक्ट्रेस दीपिका अमीन ने भी आलोक नाथ पर लगाए यौन शोषण के आरोप, रेणुका शहाणे ने किया सपोर्ट

#MeToo: 'मोगुल' से आमिर खान के अलग होने के बाद डायरेक्टर सुभाष कपूर हटाए गए

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement