Thursday, April 25, 2024
Advertisement

प्रियंका और निक शादी के बाद मना रहे हैं अपनी पहली दिवाली, शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस शादी के बाद साथ में अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: October 27, 2019 16:55 IST
प्रियंका चोपड़ा-निक...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस शादी के बाद साथ में अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं। प्रिंयका ने निक के साथ वाली अपनी एक तस्वीर के साथ अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर दिवाली की बधाई दी। ये दोनों फिलहाल मैक्सिको पर छुट्टियां बिता रहे हैं और इस दौरान अपने करीबियों के साथ दिवाली के जश्न का आनंद भी उठा रहे हैं।

तस्वीर में प्रियंका एक येलो फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज के साथ पहन रखा है। बालों में जुड़ा बनाए और बड़े गोल्डन ईयररिंग्स के साथ प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं जबकि निक तस्वीर में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

इस प्यारी सी तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, "आप सभी को मेरी तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं।" इसी महीने, प्रियंका ने निक के साथ अपना पहला करवा चौथ भी मनाया था।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement