Thursday, March 28, 2024
Advertisement

पेरिस में 'वंडर वुमन' से मिलीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पेरिस फैशन वीक में वंडर वुमेन स्टार स्टार गैल गैडट और शैलीन वुडली से मिले।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 02, 2019 19:06 IST
priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM priyanka chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस(Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस(Nick jonas) पेरिस फैशन वीक में 'वंडर वुमन' स्टार गैल गैडट और शैलीन वुडली से मिले। प्रियंका और निक, पेरिस में सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी में शामिल होने के लिए गए थे और इस दौरान दोनों डायर शो के लिए फैशन गाला में भी शामिल हुए।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ वाली अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "डायर-पेरिस। मारिया ग्राजिया, हमें बुलाने के लिए धन्यवाद।"

इस दौरान प्रियंका बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। वह डीप ग्रीन कलर का गाउन पहने हुए थीं और बालों में एक बन बनाया हुआ था, जबकि निक ब्लैक ड्रेस में नजर आए। उनकी ब्लैक जैकेट पर एक बड़ा सा फूल बना था।

डायर के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस कपल की एक तस्वीर भी पोस्ट की गई जिसका कैप्शन था, "डायर क्रूज लुक में सजीं खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने ऑटम-विंटर 2019-20 डायर कात्यूर शो के बाद क्रिएटिव डायरेक्टर मारिया ग्राजिया को शुभकामनाएं दीं।"

इजरायली अभिनेत्री गैल गैडट के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर छाई है।

Also Read:

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने से प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' का क्या होगा?

हिमेश रेशमिया की कार का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रुप से जख्मी हुआ ड्राइवर

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement