Friday, April 26, 2024
Advertisement

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' में गंगूबाई कोठेवाली के रोल में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा?

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबरों का मानें तो उनके पास संजय लीला भंसाली की भी फिल्म है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 03, 2018 21:14 IST
  Priyanka Chopra, Sanjay Leela Bhansali,- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Sanjay Leela Bhansali,

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 4 दिसंबर को दिल्ली में उनका और निक जोनस का रिसेप्शन भी है। हालांकि मुंबई रिसेप्शन की जानकारी अभी तक नहीं है। रिसेप्शन खत्म कर प्रियंका कुछ दिनों में काम पर लौट सकती हैं। खबरों का मानें तो उनके पास संजय लीला भंसाली की भी फिल्म है।

फिलहाल वह सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म करेंगी, जिसमें उनके साथ फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम हैं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, प्रियंका, संजय लीला भंसाली की फिल्म में गंगूबाई कोठेवाली के रोल में नजर आएंगी।

फिल्म का नाम फिलहाल 'हीरा मंडी' रखा गया है। गंगूबाई मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाथीपुरा की खूंखार वेश्या थीं। वह महिलाओं को खराब परिस्थिती से बचाने के लिए वेश्यावृति में धकेल देती थीं।

कहा जाता है कि गंगूबाई का कई शक्तिीशाली लोगों से कनेक्शन था। हालांकि इसी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि फिल्म में प्रियंका ही होंगी।

कुछ समय पहले ही ऐसे खबरें आई थीं कि प्रियंका ने भंसाली की फिल्म 'गुस्ताखियां' को करने से मना कर दिया क्योंकि वह बतौर प्रोड्यूसर फिल्म से नहीं जुड़ पा रही थीं। प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा ने कहा था कि प्रियंका इस बारे में भंसाली से बात कर रही थीं, लेकिन ज्यादा समय नहीं होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पाई।

Also Read:

जयमाला के वक्त छलके प्रियंका की आंखों से आंसू, चाचा ने किया कन्यादान

Bigg Boss 12: सलमान खान की बातों से निराश श्रीसंत ने खुद को पहुंचाई चोट, इलाज के लिए गए अस्पताल

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली तस्वीर आई सामने, ग्रीन साड़ी में देसी गर्ल का ऐसा था लुक

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement