Thursday, March 28, 2024
Advertisement

सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि ये फेमस एक्ट्रेस भी स्मोकिंग की वजह से हो चुकी हैं ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को मियामी में अपना 37वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। प्रियंका का ये बर्थडे इसलिए भी खास था क्योंकि यह शादी के बाद का पहला बर्थडे था।

Swati Singh Written by: Swati Singh
Updated on: July 22, 2019 12:09 IST
प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को मियामी में अपना 37वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। प्रियंका का ये बर्थडे इसलिए भी खास था क्योंकि यह शादी के बाद का पहला बर्थडे था। प्रियंका पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा, कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा और साथ ही करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने मियामी पहुंची। प्रियंका की बर्थडे पार्टी से लेकर मियामी बीच तक की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन प्रियंका की एक फोटो ने लोगों को इतना हैरान कर दिया जिसके बाद प्रियंका ट्रोल का शिकार हो गई। आप कुछ और सोचे इससे पहले आपको बता दें कि आखिर ऐसा क्या था उस फोटो में जिसकी वजह से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल का शिकार होना पड़ा।

दरअसल पूरा माजरा यह है कि मियामी बीच पर प्रियंका पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा और अपने करीबी दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आईं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका की कई हॉट और ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर पूरे दिन छाई रहीं लेकिन प्रियंका की एक फोटो ने पूरा विवाद खड़ा कर कर दिया। इस फोटो में प्रियंका अपनी मां मधु और पति निक के साथ याच्ट पर बैठी हुई हैं और प्रियंका की मां और पति सिगार पी रहे हैं और प्रियंका सिगरेट पीते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका को सिगरेट पीता देख लोगों को हजम नहीं हुई और लोगों ने कई तरह के कमेंट करने शुरु हो गए। 

लोगों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा अगर अस्थमा से पीड़ित हैं तो वो स्मोकिंग क्यों कर रही हैं। कुछ तो यहां तक कह रहे हैं कि प्रियंका की मां डॉक्टर हैं तो क्या वो उन्हें प्रियंका को दवाई के तौर पर सिगरेट पीने को कह रही हैं। देखिए यूजर्स किस तरह के कमेंट कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा को स्मोकिंग की वजह से इतना ट्रोल किया गया लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब किसी एक्ट्रेस को स्मोकिंग के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी कई फेमस एक्ट्रेस जैसे माहिरा खान, सुष्मिता सेन, काजोल की मां तनुजा, रूपा गांगुली, मनीषा कोईराला जैसी कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा हुआ था।

माहिरा खान

माहिरा खान

माहिरा खान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान सिगरेट पीती है। माहिरा को रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्मोकिंग करते हुए देखा गया था। उस वक्त माहिरा और रणबीर के अफेयर की खबर भी आई थी। 

रूपा गांगुली

रूपा गांगुली

रूपा गांगुली

'महाभारत' में अपने निभाए द्रौपदी के किरदार से चर्चा में आईं रूपा गांगुली स्मोकिंग करती हैं। रूपा गांगुली को कई बार सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करते पाया गया। एक्टिंग के बाद अब रूपा पश्चिम बंगाल से बीजेपी की सांसद हैं।

मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला

मनीषा कोईराला

फिल्म 'दिल से' के बाद एक्ट्रेस मनीषा कोईराला के करियर ने रफ्तार पकड़ी थी। मनीषा कोइराला को भी सिगरेट पीते हुए पब्लिक प्लेस पर कई बार देखा गया। कैंसर से जूझने के बाद मनीषा ने सिगरेट की लत से छुटकारा पा लिया। 

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी कई बार पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीते हुए स्पॉट किया जा चुका है। फिलहाल सुष्मिता रोहमन शॉल से अफेयर को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। 

सुमोना चक्रवर्ती

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाली सुमोना चक्रवर्ती किसी पहचान की मोहताज नहीं। टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकीं इस एक्ट्रेस को भी कई बार खुलेआम सिगरेट पीते देखा गया। यहां तक कि शो के सेट से स्मोकिंग करती उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

सारा खान

टीवी सीरियल 'बिदाई' से फेमस हुई एक्ट्रेस सारा खान ने कई रियलिटी शो में भाग लिया है। रियलिटी शो बिग बॉस से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी क्योंकि इसके बाद सारा ने अली मर्चेंट से शादी की और शादी के एक साल बाद तलाक दे दिया। सारा को कई बार सार्वजनिक तौर पर सिगरेट पीते हुए देखा गया। 

कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन शर्मा सिगरेट की भयंकल लत है लेकिन अब खबरों की माने तो उन्होंने अब सिगरेट पीना छोड़ दिया है।

तनीषा मुखर्जी

तनीषा मुखर्जी

तनीषा मुखर्जी

काजोल की बहन तनीषा के हाथ में दिख चुका है सिगरेट का पैकेट।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement