Friday, March 29, 2024
Advertisement

नाक की सर्जरी की वजह से प्रियंका चोपड़ा के हाथ से निकल गईं थी कई फिल्में

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड-हॉलीवुड सब जगह छाई हुई हैं। मगर क्या आपको पता हैं नाक की सर्जरी की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में निकल गई थीं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: July 18, 2019 19:13 IST
Priyanka Chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Priyanka Chopra

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) इन दिनों बॉलीवुड-हॉलीवुड सभी जगह छाई हुई हैं। प्रियंका ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने का फैसला लिया था। हालांकि बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में कदम रखने की वजह से उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। कई बार अपने लुक की वजह से भी उन्हें फिल्में मिलने में परेशानी हुई थी। भारथी एस प्रधान के द्वारा लिखी गई प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी में उनके स्ट्रगल के बारे में बताया गया है। प्रियंका ने करियर की शुरूआत में नाक की सर्जरी कराई थी जिसकी वजह से उन्हें अपने करियर में बहुत नुकसान हुआ था।

भारथी एस प्रधान द्वारा लिखी गई बायोग्राफी के मुताबिक, विजय गहलानी ने प्रियंका चोपड़ा को बॉबी देओल के अपोजित एक फिल्म में कास्ट किया था। इस फिल्म को महेश मांझरेकर डायरेक्ट कर रहे थे। जो प्रियंका की नाक की सर्जरी की वजह से रिलीज ही नहीं हो पाई। 

विजय गहलानी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली थी और अफवाह फैलना शुरू हो गई कि प्रियंका चोपड़ा ने नाक की सर्जरी कराई है। उन्होंने बताया- वहां पूरी मीडिया थी और प्रियंका की सेकेटरी प्रकाश जाजू उनसे प्रियंका को मिलने के लिए कह रही थीं। जिसके बाद मैं प्रियंका के कमरे में गया जहां वह मेकअप कर रही थीं। तब मुझे समझ आया जाजू मुझे बार-बार प्रियंका से मिलने के लिए क्यों कह रही थी। उस समय प्रियंका ने नाक की सर्जरी कराई थी। मैं समझ नहीं पाया कि मैं क्या देख रहा हूं। फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों तक मुंबई में होनी थी उसके बाद लंदन जाकर शूट करना था। लेकिन मैं सोच रहा था कि हम इस हीरोइन के साथ कैसे शूट कर सकते हैं जिसकी नाक ऐसी दिख रही हो।

प्रियंका ने विजय से कहा- उनकी नाक एक महीने में ठीक हो जाएगी। उस समय यह परेशानी ठीक नहीं हो पाई और ना ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। उस दौरान महेश मांझरेकर के करियर में भी गिराव शुरू हो गया और फिल्म ही बंद हो गई। प्रियंका चोपड़ा के हाथ से फिल्म जाने की कहानी यहां ही खत्म नहीं होती है। इसके बाद ही वह कई फिल्मों से निकाल दी गईं।

प्रियंका चोपड़ा को डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सनी देओल के अपोजित फिल्म हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाइ में कास्ट करने का फैसला किया था। यह प्रियंका की नाक की सर्जरी से पहले की बात है।

अनिल शर्मा ने कहा- प्रियंका को फिल्म के लिए साइन करने के बाद मैं 3-4 महीने के लिए यूएस और कनाडा चला गया था। जब मैंने वापिस आकर स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया तो मैंने सुना प्रियंका ने कोई सर्जरी कराई है। क्योंकि वह जुलिया रॉबर्ट की तरह पाउट चाहती थीं।

अनिल शर्मा ने बताया - मैं बहुत समय से प्रियंका से मिला नहीं था। क्योंकि शुरूआत की कुछ मीटिंग के बाद मैं उनकी एक्टिंग को लेकर काफी कॉन्फिडेंट था। मुझे पता था वह अपनी परफार्मेंस से सभी का दिल जीत लेंगी। लेकिन जब मैं वापिस आया और प्रोडक्शन हाउस के प्रवीनभाई से मिला तो उन्होंने बताया प्रियंका को 3-4 फिल्मों से निकाल दिया गया था। उन्होंने मुझे प्रियंका की फोटो भी दिखाई। फोटो देखकर मैंने कहा- य़ह प्रियंका नहीं हो सकती है यह कोई और है। प्रियंका की मुस्कुराहत बहुत ही प्यारी है।

मगर जब मैंने प्रियंका को देखा तो मुझे उनपर गुस्सा आ गया और पूछा तुमने यह क्यों करवाया। इसकी क्या जरुरत थी। उस समय प्रियंका और उनकी मां दोनों ही इमोशनल हो गई थीं। उसके बाद उन्होंने सर्जरी क्यों कराई इस बारे में बताया। नाक की सर्जरी को ठीक होने में 6-7 महीने लगेंगे और प्रियंका को तीन-चार फिल्मों से हटाया जा चुका है। इस वजह से वह मेरा चेक वापिस करके बरेली जा रही थी। हां ऐसा करने के लिए अभिमान होना बेहद जरुरी है। वह बहुत ही अच्छे थे।

प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा की ईमानदारी देखकर अनिल शर्मा ने उन्हें जाने से रोक लिया और इस बारे में कुछ करने के लिए सोचा। उसके बाद अनि शर्मा ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया और उसकी मदद से प्रियंका के लुक पर काम कराया। यह अच्छा लगा और प्रियंका ने फिल्म में अच्छी परफार्मेंस दी।

अनिल शर्मा ने बताया- फिल्म का पहला सीन प्रियंका चोपड़ा और कबीर खान पर फिल्माया गया था और इस सीन में उन्होंने एक मंझे हुए कलाकार की तरह एक्टिंग की।

इसके बाद से प्रियंका ने कई हिट फिल्में दी और उनका ग्राफ बढ़ता चला गया। अब तो प्रियंका बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत रही हैं।

Also Read:

'Butter Chicken King' की एक कॉल पर दौड़े आए थे राज कपूर, मुंबई वालों को चखाया था इस डिश का स्वाद

'नियम तोड़ने के लिए ही बनाए जाते हैं' के साथ रिलीज हुआ सुपर 30' का एंथम 'नियम हो'

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement