Thursday, March 28, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने बताई अपनी मिडिल क्लास आदत, हर चीज के साथ चाहिए होता है 'आम का अचार'

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मिडिल क्लास आदत का खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया उन्हें खाने की हर चीज के साथ आम का अचार चाहिए होता है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: October 11, 2019 11:08 IST
Priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनकी फिल्म द स्काइ इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज हुई है। प्रियंका बेशक इंडिया में अब ज्यादा समय तक नहीं रहती हों मगर आज भी उनकी कई आदतें देसी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी एक आदत के बारे में बताया जिसे लोग मिडिल क्लास कहते हैं।

ईस्ट इंडिया कॉमेडी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से उनकी एक मिडिल क्लास आदत के बारे में पूछा गया। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मुझे खाने की हर चीज के साथ अचार चाहिए होता है। मैं सैंडविच के साथ भी अचार खाती हूं। अगर आप चीज़ सैंडविच के साथ घर का बना आम का अचार खा रहे हो तो यह बहुत टेस्टी होता है। मिक्स अचार आपको इसके साथ टेस्टी नहीं लगेगा। इस तरह की कई चीजें सिर्फ एक भारतीय महसूस कर सकता है।

प्रियंका ने इसके साथ ही बताया-  उन्हें सेल के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत पसंद है। पैसे बचाना मजेदार है। यह सभी के लिए मजेदार होता है।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' को लोगों का बहुत प्यार मिला है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ प्रोड्यूस भी किया है। 'द स्काइ इज पिंक' में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहन सराफ अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।

Also Read:

अमिताभ बच्चन को बेटी श्वेता ने किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर

सैफ अली खान ने किया खुलासा, बेटी सारा की ये बात है बहुत पसंद

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement