Friday, April 19, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने मेगन, प्रिंस हैरी को बेटे के जन्म की बधाई दी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी दोस्त मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी को पहली संतान के जन्म पर बधाई दी है। ससेक्स के ड्यूक और डचेस सोमवार को एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने।

IANS Written by: IANS
Published on: May 07, 2019 16:13 IST
Priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Priyanka chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस(Priyanka Chopra) ने अपनी दोस्त मेगन मार्कल(Meghan Markle) और प्रिंस हैरी (Prince Harry) को पहली संतान के जन्म पर बधाई दी है। ससेक्स के ड्यूक और डचेस सोमवार को एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने। 

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शाही घोषणा के स्क्रीनशॉट को पोस्ट करते हुए लिखा, "बधाई मेगन और हैरी।" उन्होंने ग्राफिक पर पिंक हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया। 

Screenshot of Priyanka Chopra Instagram story

Image Source : INSTAGRAM
Screenshot of Priyanka Chopra Instagram story

टीवी शो 'क्वांटिको' की अभिनेत्री प्रियंका और टीवी सीरीज 'सूट्स' में काम कर चुकीं मेगन मार्कल के बीच अच्छी दोस्ती है। प्रियंका मेगन और हैरी की शादी में भी शामिल हुई थीं। 

हालांकि, मेगन भारत में हुई प्रियंका की शादी में शामिल नहीं हुईं और प्रियंका भी मेगन के बेबी शॉवर में शामिल नहीं हुई थीं। 

Also Read:

अपने पति की गर्लफ्रेंड के बेबी शॉवर की तैयारी कर रही है ये मॉडल?

क्या सलमान खान 'किक 2' में दीपिका पादुकोण के साथ करेंगे रोमांस?

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement