Friday, April 19, 2024
Advertisement

इस तरह पति निक को गले लगाती हैं प्रियंका चोपड़ा, देखिए तस्वीरें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दिखाया कि उन्हें कॉन्सर्ट नाइट के बाद अपने पॉप स्टार पति निक जोनस को कैसे गले लगाना पसंद है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: October 20, 2019 23:28 IST
priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दिखाया कि उन्हें कॉन्सर्ट नाइट के बाद अपने पॉप स्टार पति निक जोनस को कैसे गले लगाना पसंद है। प्रियंका ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जोनस ब्रदर शो के बाद की अपनी और निक की तस्वीरें साझा की।

उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने पति के गले पर हाथ डाल रखा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पोस्ट शो चिल विद बे।"

तस्वीर में जोड़े को सोफे पर बैठा देखा जा सकता है, फोटोग्राफर ने जोड़े की तस्वीर टॉप एंगल से ली है। प्रियंका एक ऑल-ब्लैक पोशाक में नजर आ रही हैं, जबकि निक काला हुडी पहने हुए हैं।

हाल ही में, निक ने पहली बार प्रियंका के साथ करवा चौथ मनाया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी हर प्रकार से असाधारण है और उसने उन्हें भारतीय संस्कृति और अपने धर्म के बारे में बहुत कुछ बताया है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement