Thursday, March 28, 2024
Advertisement

भाई के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा को आई पिता की याद

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि उन्हें देखकर अभिनेत्री को अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की याद आती है।

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Published on: July 12, 2018 17:33 IST
Priyanka- India TV Hindi
Priyanka

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि उन्हें देखकर अभिनेत्री को अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की याद आती है। उन्होंने ट्वीट किया, "छोटे भाई, जन्मदिन की शुभकामनाएं और मेरा प्यार और दुआ। तुम एक विशेष आदमी बन गए हो। मुझे तुम पर गर्व है और प्यार है। तुम्हें देखकर मुझे पिता की याद आती है। तुम्हारी विनम्रता और कल रात के जश्न के लिए धन्यवाद। वापस आते ही तुमसे मिलूंगी। प्यार दीदी।"

गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिका धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की तैयारियों में व्यस्त चल रही हैं। प्रियंका अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल वह आजकल हॉलीवुड अभिनेता और सिंगर निक जोनस के साथ लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिशा पटानी और तब्बू भी दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा वह शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में अभिनय करती हुई नजर दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement