Friday, March 29, 2024
Advertisement

माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होने के बाद इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा जोनस माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है।

IANS Written by: IANS
Updated on: December 07, 2019 14:13 IST
priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस माराकेच फिल्म फेस्टिवल में हाल ही में सम्मानित किए जाने को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने लिखा, "यह सोच कर सही अच्छा लगता है कि मेरा करियर लगभग 20 साल पहले शुरू हुआ था। मैं आज रात माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। आप सभी को धन्यवाद, जो जेमा अल फना स्क्वे यर आए। आभार।"

प्रियंका ने भावुक पोस्ट के साथ कई फोटोज भी पोस्ट किए, जिनमें उन्हें ट्रॉफी पकड़े हुए देखा जा सकता है।

विशेष आयोजन के लिए उन्होंने एक आईवरी साड़ी पहन रखी थी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement