Friday, April 19, 2024
Advertisement

2 दिसंबर को होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी, पढ़िए पूरी खबर

प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को सगाई की थी। दोनों की मुलाकात पिछले साल मेट गाला इवेंट में थी।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: October 17, 2018 11:20 IST
निक जोनस-प्रियंका...- India TV Hindi
निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमरीकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस ने हाल ही में रोका और सगाई की थी, फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब तो दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गई है।

कहा जा रहा है कि ये हॉट कपल 2 दिसंबर को शादी करेगा। हाल ही में प्रियंका और निक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जोधपुर गए थे। कहा जा रहा था कि दोनों शादी की लोकेशन देखने गए थे। अब शादी की की डेट कन्फर्म हो गई है। प्रियंका और निक की शादी का फंक्शन 30 नवंबर से जोधपुर में शुरू हो जाएगा। 2 दिसंबर को दोनों शादी कर लेंगे।

बताया जा रहा है कि यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी जो पैलेस में होगी। दोनों की शादी किसी राजा और रानी की शादी की तरह होगी। प्रियंका और निक ने खुद अपनी शादी की जिम्मेदारी ली है।

प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को सगाई की थी। दोनों की मुलाकात पिछले साल मेट गाला इवेंट में थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया।

निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जब भविष्य उज्ज्वल दिखे।

Also Read:

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement