Friday, March 29, 2024
Advertisement

सामने आई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें, जमकर हुई आतिशबाजी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज से ऑफिशियली हस्बैंड वाइफ बन चुके हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 01, 2018 20:00 IST
निक प्रियंका- India TV Hindi
निक प्रियंका

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज से ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से आज दोनों की शादी हो गई। इस शादी में जमकर आतिशबाजी हुई है। देखिए उम्मेद भवन से खूबसूरत तस्वीरें-

कई मेहमान पहुंचे जोधपुर

शुक्रवार को मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जोधपुर पहुंचे थे। वहीं, शविवार की सुबह आकाश अंबानी, उनकी मंगेतर श्लोका महेता और ईशा अंबानी के मंगेतर आनंद पीरामल भी जोधपुर पहुंचे। अर्पिता खान शर्मा,  एलिजाबेथ हैमर भी उम्मेद भवन में हैं।

30 नवंबर को हुई थी संगीत सेरेमनी

30 नवंबर को दोनों की संगीत सेरेमनी थी। हालांकि संगीत सेरेमनी की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आ पाई है क्योंकि प्राइवेसी का बहुत ख्याल रखा गया है। उनके फैंस अभी तक उनकी तस्वीर भले ही न देख पाए हों, लेकिन उनकी संगीत सेरेमनी की कुछ डिटेल्स जरूर बाहर आई हैं।

वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने इस संगीत सेरेमनी की बहुत तारीफ की है। आपको बता दें कि जोसेफ ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में भी फोटोग्राफी की थी।

जोसेफ ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- ''वेडिंग फोटोग्राफी करते हुए 8 साल हो गए, लेकिन आज मैंने सबसे अच्छा संगीत नाइट देखा।'''

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत में पिंक आउटफिट और कुंदन-डायमंड की ज्वैलरी पहनी थी।

निक-प्रियंका ने दिया परफॉर्मेंस

प्रियंका ने निक के लिए डांस परपॉर्मेंस दिया और निक ने भी अपनी लेडी लव के लिए एक एक्ट किया। दीपिका की तरह प्रियंका भी इमोशनल होती नजर आईं। खबरों के मुताबिक, संगीत सेरेमनी 4 घंटे चली और उसमें परिणीति चोपड़ा ने भी परफॉर्म किया था। कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी संगीत में परफॉर्म किया।

Also Read:

Priyanka Chopra Nick Jonas Sangeet: दुल्हन के आउटफिट से लेकर दूल्हे के परफॉर्मेंस के बारे में जानें सबकुछ

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: मंगेतर श्लोका मेहता के साथ जोधपुर पहुंचे आकाश अंबानी, आनंद पीरामल भी आए नजर

2.0 Movie collection day 2: रजनीकांत और अक्षय की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई पहुंची 38 करोड़ के पार

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement