Friday, April 26, 2024
Advertisement

मेगन मार्कल हैं प्रेग्नेंट, अगले साल प्रिंस हैरी बनेंगे पापा

ड्चेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल प्रेग्नेंट हैं। वह अगले साल अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। किंगस्टन पैलेस ने एक बयान में यह जानकारी शेयर की।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: October 15, 2018 14:18 IST
Prince Harry and Meghan Markle - India TV Hindi
Prince Harry and Meghan Markle

नई दिल्ली: ड्चेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल प्रेग्नेंट हैं। वह अगले साल अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। किंगस्टन पैलेस ने एक बयान में यह जानकारी शेयर की।

किंगस्टन पैलेस ने कहा कि इस खबर से क्वीन बहुत खुश हैं। मेगन की मम्मी डोरिया रागालैंड ने कहा कि वह बहुत खुश हैं और अपने पहले पोते/पोती के जन्म के लिए बहुत उत्साहित हैं।

प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल 16 दिन के रॉयल टूर के लिए सोमवार को सिडनी पहुंचे हैं। दोनों ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिज़ी और टोंगा का टूर करेंगे। दोनों फिज़ी और टोंगा में ज़ीका फैले होने के बावजूद जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा है कि उन्होंने चिकित्सकीय सुझाव लिए हैं।

प्रिंस हैरी और मेगल मार्कल ने दो साल डेट करने के बाद 19 मई 2018 को शादी की थी। आपको बता दें कि मेगन तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2011 में शादी की थी, जो 2013 में खत्म हो गई थी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement