Friday, March 29, 2024
Advertisement

अभिनेता प्रकाश राज ने तेलंगाना के मुख्मंत्री के. चंद्रशेखर राव से की मुलाकात, तीसरे मोर्चे पर बात

प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज ने गुरुवार को यहां तेलंगाना के मुख्मंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: March 30, 2018 16:25 IST
प्रकाश राज, चंद्रशेखर...- India TV Hindi
प्रकाश राज, चंद्रशेखर राव

नई दिल्ली: प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज ने गुरुवार को यहां तेलंगाना के मुख्मंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और राव द्वारा गैर भाजपाई और गैर कांग्रेसी दलों का नया मोर्चा गठित करने की योजनाओं पर चर्चा की।

दक्षिण सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर आलोचक हैं। उन्होंने राव के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके बाद वे राव के साथ विधानसभा भवन गए। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष राव को नया मोर्चा बनाने के लिए कई दलों ने समर्थन की पेशकश की है।

बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राव से मुलाकात कर देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की थी। पिछले सप्ताह चंद्रशेखर राव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर तीसरा मोर्चा बनाने के लिए ममता उन्हें समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement