Friday, March 29, 2024
Advertisement

करीना कपूर- इरफान खान स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम' में कैमियो करेंगे पंकज त्रिपाठी: रिपोर्ट

पंकज त्रिपाठी कुछ सालों में भारतीय सिनेमा का नामचीन चेहरा बन गए हैं। फिल्म स्त्री, लुका-छिपी में अपने अभिनय से सबको दिलों पर राज करने वाले पकंज अब इरफान खान, करीना कपूर और राधिका मदान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में कैमियो करने जा रहे हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: April 13, 2019 10:24 IST
पंकज त्रिपाठी- India TV Hindi
पंकज त्रिपाठी

नई दिल्ली: पंकज त्रिपाठी कुछ सालों में भारतीय सिनेमा का नामचीन चेहरा बन गए हैं। फिल्म स्त्री, लुका-छिपी में अपने अभिनय से सबको दिलों पर राज करने वाले पकंज अब इरफान खान, करीना कपूर और राधिका मदान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में कैमियो करने जा रहे हैं। अपने रोल्स को अलग तरीके से करने के लिए पंकज त्रिपाठी बहुत फेमस हैं। बता दें कि पंकज त्रिपाठी फिल्म 83 में भी रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी ने कहा- इस फिल्म में काम करने का डिसीजन मैंने इसलिए लिया है क्योंकि फिल्म के लीड एक्टर इरफान खान और प्रोड्यूसर दिनेश विजान के लिए मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है। बता कें कि पंकज फिल्म में टोनी नाम के एक व्हीलर-डीलर का रोल प्ले करेंगे जो इरफान और उनकी बेटी को यूके तक ले जाने में मदद करता है।

बता दें कि फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान, पंकज त्रिपाठी को अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। इसलिए वे हमेशा किसी ना किसी वजह से ये कोशिश करते हैं कि उनकी फिल्मों में पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी रहे। बता दें कि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग, उदयपुर में शुरू कर दी गई। दिनेश ने बताया की फिल्म की शूटिंग के दौरान वे काफी इमोशनल नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें इरफान प्रशंसकों सब तस्वीर खिंचाते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इरफान खान कुछ समय पहले ही यूएस से इलाज करा कर लौटे हैं। अंग्रेजी मीडियम का पहला पार्ट हिंदी मीडियम था। ये मूवी 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में इरफान के अपोजिट सबा कमर नजर आईं थीं। हिंदी मीडियम को लोगों ने काफी पसंद किया था और फिल्म ने वर्ल्ड वाइड काफी अच्छी कमाई की थी।

ये भी पढ़ें:

#MeToo: मीटू मूवमेंट पर खुलकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, 'महिलाओं का उत्पीड़न एक आदर्श बन गया था'

एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने राहुल गांधी के लिए रखा नवरात्र में उपवास, इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर किया इजहार

सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर बने अमिताभ बच्चन, जानिए कितने करोड़ का दिया कर

'एवेंजर्स एंडगेम' का प्लॉट हुआ लीक, मर जाएंगे ये सुपरहीरोज और ये लेंगे एवेंजर्स से रिटायरमेंट

के दिलों में राज़

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement