Friday, April 19, 2024
Advertisement

'जर्सी' में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगे पिता पंकज कपूर

शाहिद कपूर की ने वाली फिल्म जर्सी में उनके पिता पंकज कपूर भी नजर आएंगे।

IANS Written by: IANS
Published on: December 05, 2019 16:10 IST
pankaj kapur in jersey- India TV Hindi
शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगे पंकज कपूर

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'जर्सी' में अब उनके पिता पंकज कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म में पंकज कपूर कथित तौर पर शाहिद के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। 'जर्सी' तेलुगू फिल्म की हिंदी रीमेक है। तेलुगू में इस फिल्म का नाम भी 'जर्सी' ही था।

हिंदी वर्जन फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी करेंगे। ऑरिजनल फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था।

वहीं प्रोजेक्ट से जुड़ने पर पंकज ने कहा, "फिल्म का हिस्सा बनकर मैं काफी उत्साहित हूं। 'जर्सी' फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है, जिसमें भावनाओं को बारीकियों से बयां किया गया है। शाहिद के साथ काम करना हमेशा से दिलचस्प रहा है और उनकी भावनाओं को खूबसूरती से चित्रित करने की क्षमता की मैंने हमेशा सराहना की है।"

वहीं फिल्म के निर्देशक भी पंकज कपूर के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement