Saturday, April 27, 2024
Advertisement

Photos: पल पल दिल के पास: पहली बार मीडिया के सामने आईं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल, स्क्रीनिंग पर सास के साथ दिखीं

सनी देओल की पत्नी पूजा देओल और धरमेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर मीडिया के सामने पहली बार नजर आईं। लोगों की निगाहें दोनों पर टिक गई।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: September 20, 2019 12:06 IST
Pal Pal Dil Ke Pass Special Screening- India TV Hindi
Pal Pal Dil Ke Pass Special Screening

Pal Pal Dil Ke Pass special screening: सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) 'पल पल दिल के पास' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस मूवी की एक्ट्रेस सहर बाम्बा भी डेब्यू कर रही हैं। मुंबई में बीती रात को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें धर्मेंद्र और उनकी पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल और उनकी वाइफ पूजा देओल, बॉबी देओल का पूरा परिवार, अभय देओल समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया। खास बात ये रही कि कैमरों के क्लिक सनी देओल की पत्नी पूजा देओल पर होते रहे क्योंकि पूजा पहली बार मीडिया के सामने इस तरह मौजूद थी। हालांकि धरमेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर भी इस मौके पर लोगों की निगाहों का केंद्र बनी रहीं। 

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने पोते करण देओल की डेब्यू मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे।

Dharmendra

Dharmendra

अपने बेटे को लॉन्च कर रहे सनी देओल (Sunny Deol) भी 'पल पल दिल के पास' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे।

Sunny Deol

Sunny Deol

करण देओले (Karan Deol) की ये पहली फिल्म है। इसका निर्देशन सनी देओल ने किया है।

Karan Deol

Karan Deol

धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) भी स्क्रीनिंग देखने पहुंचीं।

Prakash Kaur

Prakash Kaur

सनी देओल की पत्नी पूजा देओल (Pooja Deol) को पब्लिक प्लेस पर कम ही देखा जाता है। वह भी बेटे की मूवी की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं।

Pooja Deol

Pooja Deol

सनी देओल और पूजा ने साल 1984 में शादी की थी।

Pooja Deol

Pooja Deol

मशहूर एक्टर अभय देओल (Abhay Deol) अपने भतीजे की फिल्म देखने पहुंचे।

Abhay Deol

Abhay Deol

बॉबी देओल (Bobby Deol) अपनी पूरी फैमिली के साथ फिल्म देखने पहुंचे।

Bobby Deol with family

Bobby Deol with family

Pal Pal Dil Ke Pass एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसके निर्देशक करण के पिता सनी देओल हैं। करण देओल और सहर बाम्बा की ये पहली मूवी है। 

Also Read:

Friday Big Releases: 'द जोया फैक्टर', 'प्रस्थानम' और 'पल पल दिल के पास' हुई रिलीज

पार्थ समथान के घर हुई पार्टी में हिना खान समेत कई TV सितारे हुए शामिल, लेकिन एरिका फर्नांडिस रहीं नदारद

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement