Friday, April 26, 2024
Advertisement

जानिए क्यों खास है 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3'

निरहुआ हिंदुस्तानी 3'  में अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ दो अभिनेत्रियों आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा के साथ दिखेंगे।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: September 18, 2018 21:18 IST
निरहुआ हिंदुस्तानी 3- India TV Hindi
निरहुआ हिंदुस्तानी 3

पटना: भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के निर्माता प्रवेश लाल यादव का कहना है कि यह फिल्म इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों से अधिक मनोरंजक है। इसमें फिल्म के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ दो अभिनेत्रियों आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा के साथ दिखेंगे।

दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' में निरहुआ प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं आम्रपाली एक गांव की मराठी लड़की की भूमिका में है जबकि शुभी शर्मा आधुनिक लड़की की भूिमका में नजर आएंगी।

फिल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव कहते हैं, "दशहरा पर पूरे भारत में एक साथ रिलीज होने वाली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों से कहीं ज्यादा मनोरंजक फिल्म है जिसे दर्शक बार-बार देखना पसंद करेंगे।"

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement