Friday, March 29, 2024
Advertisement

कनाडा में दिखा ‘एयरलिफ्ट’ की हिरोइन निमरत का बोल्ड अंदाज

निमरत कौर कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई 'एयरलिफ्ट' से दर्शकों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। अब हाल ही में वह बिकिनी पहने हुए नजर आई हैं। दरअसल उनकी बिकिनी वाली कुछ तस्वीरें सोशल मी़डिया पर वायरल हुई हैं।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: June 22, 2016 12:20 IST
Nimrat Kaur- India TV Hindi
Nimrat Kaur

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई 'एयरलिफ्ट' से दर्शकों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। अब हाल ही में वह बिकिनी पहने हुए नजर आई हैं। दरअसल उनकी बिकिनी वाली कुछ तस्वीरें सोशल मी़डिया पर वायरल हुई हैं। निमरत को इससे पहले कभी इतने बोल्ड अंदाज में नहीं देखा गया है। उन्हें अब तक की उनकी फिल्मों में एक सोबर महिला की इमेज में ही देखा गया है।

इसे भी पढ़े:- निमरत कौर ने अक्षय कुमार के बारे में किया चौकाने वाला खुलासा

अक्षय की 'एयरलिफ्ट' आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस करा सकती है

यह तस्वीरें कनाडा की झील चीकामस की हैं। वह अपने एक दोस्त की सलाह पर सुबह-सुबह इस झील के बर्फीले पानी में बाथ लेने पहुंची थीं। निमरत ने अपनी यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने इसे पहनी जिंदगी का सबसे क्रेजी डे कहा है। उन्होंने इस बारे में कहा, लाइफ में कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

निमरत कौर इन दिनों कनाडा में अपने एक टीवी सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन काम के साथ वह खुद के लिए भी वक्त निकालकर खूब मस्ती कर रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है के फिलहाल वह एडवेंचरस ट्रिप का मजा उठा रही हैं। शायद इसीलिए निमरत सुबह-सुबह ठंडे पानी में बिकिनी पहनकर बाथ लेने गई हैं।

निमरत ने 'लंच बॉक्स' और 'एयरलिफ्ट' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से खूब प्रशंसा बटोरी थी। निरमत ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'पैड्लर्स' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'लंच बॉक्स' में इरफान खान के साथ अभिनय करती हुई नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement