Saturday, April 27, 2024
Advertisement

सानिया मिर्जा के बाद अब इस एक्टर ने भी बांटी खुशी, दोनों के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

 टेनिस स्टार सानिया मिर्जा प्रेगनेंट हैं, और उन्होंने यह खुशी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साझा की। सानिया के इस ट्वीट के बाद उन्हे भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से बधाइयां मिलने लगी। इस बीच एक और अभिनेता ने ये खुशी शेयर की है। 

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: April 24, 2018 8:01 IST
सानिया मिर्जा- India TV Hindi
सानिया मिर्जा

नई दिल्ली: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा प्रेगनेंट हैं, और उन्होंने यह खुशी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साझा की। सानिया के इस ट्वीट के बाद उन्हे भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से बधाइयां मिलने लगी। इस बीच एक और अभिनेता ने ये खुशी शेयर की है। अभिनेता नील नितिन मुकेश के घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है।

नील नितिन मुकेश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये खुशी साझा की। ये तस्वीर शेयर करते हुए नील ने लिखा है- अब हम तीन होने वाले हैं।

इससे पहले सानिया मिर्जा ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने आने वाले बच्चे की सूचना दी थी।

बता दें, अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। शाहिद ने इस अंदाज में अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर दी थी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement