Friday, March 29, 2024
Advertisement

पढ़िए, ‘न्यूटन’ को ऑस्कर के लिए भेजे जाने पर क्या बोले फिल्म के निर्देशक अमित मसूरकर?

यह फिल्म एक राजनीतिक व्यंग्य है जिसकी कहानी एक ईमानदार चुनाव अधिकारी के ईदगिर्द घूमती है जो छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का प्रयास कर रहा है।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: September 24, 2017 13:09 IST
amit masurkar newton director- India TV Hindi
Image Source : PTI amit masurkar newton director

नयी दिल्ली: अमित मसूरकर की पॉलिटिकल सटायर फिल्म 'न्यूटन' इसी शुक्रवार को रिलीज हुआ है। गर्व करने वाली बात यह है कि रिलीज वाले दिन ही फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया है। फिल्म के निर्देशक अमित मसूरकर ने इस उपलब्धि के लिए अपनी टीम की प्रशंसा की है। मसूरकर ने कहा कि मुख्य किरदारों के अलावा, वह सहयोगी स्टाफ के आभारी हैं जिन्होंने छत्तीसगढ के जंगलों में दृश्य फिल्माने के लिए निरंतर मेहनत की। छत्तीसगढ में इस फिल्म की 37 दिन शूटिंग हुई है।

मसूरकर ने कहा, हम बहुत खुश हैं कि यह ऐसे समय चुनी गई जब यह सिनेमाघरों में है। हमें आशा है कि इससे भारत में और लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखेंगे। कोई भी जो अपने लोगों, अपने देश से प्यार करता है, न्यूटन से जुड़ सकता है। उन्होंने कहा, फिल्म मानवाधिकार उल्लंघन और लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर आधारित है और इसे बहुत हल्के फुल्के अंदाज में बताया गया है। यह सामूहिक प्रयास है। निर्माताओं आनंद एल राय, सिनेमैट्रोग्राफर स्वप्निल सोनावाने, संपादक वेंकट तथा कई और लोगों ने पर्दे के पीछे से बहुत मेहनत की है। 

फिल्म निर्देशक ने कहा कि वह पहले न्यूटन के निर्देशन को लेकर दुविधा में थे। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए बड़ी चुनौती थी। मैं इस पर काम करने से डर रहा था। मैं डरा हुआ था, अपनी जिंदगी के लिए नहीं बल्कि मुझे डर था कि मैं इसे उपहास लायक बना दूंगा। उन्होंने कहा, इसलिए, मैं इसे लेकर चिंतित था। लेकिन इसके बाद मुझे अच्छी टीम मिली और फिल्म में अच्छे कलाकार और अच्छे निर्माता थे। अच्छा यह रहा कि चीजें अच्छे से हुईं।

amit masurkar newton director oscar rajkummar rao

Image Source : PTI
amit masurkar newton director oscar rajkummar rao

राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल और संजय मिश्रा जैसे सितारों से सजी फिल्म न्यूटन 22 सितंबर को रिलीज हुई है। यह फिल्म न्यूटन नाम के एक ऐसे सरकारी कर्मचारी की है जिसकी इलेक्शन वाले दिन नक्सली इलाके में ड्यूटी लग जाती है। न्यूटन किस तरह वहां वोटिंग कराता है यही इस फिल्म में दिखाया गया है।

यहां देखिए फिल्म का रिव्यू

इसे भी पढ़ें-

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement