Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

Total Dhamaal: अनिल कपूर और अजय देवगन की फिल्म का पहला गाना 'पैसा ये पैसा' हुआ रिलीज

कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'टोटल धमाल' का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'पैसा ये पैसा' है। इसमें सारे सितारे थिरकते नजर आने वाले हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: January 29, 2019 19:19 IST
New song of total dhamaal- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE New song of total dhamaal

अजय देवगन(Ajay devgan) की फिल्म 'टोटल धमाल' का पहला गाना रिलीज हो गया है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म का पहला गाना 'पैसा ये पैसा' आज रिलीज हो गया है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और रितेश देशमुख नजर आने वाले हैं। टोटल धमाल के पहले गाने में सारे स्टार्स थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के बीट बहुत ही शानदार हैं।

आपको बता दे यह 80 के दशक की फिल्म कर्ज का गाना है। जिसे रीक्रिएट किया गया है। इस गाने के लिरिक्स कुंवर जुनेजा ने लिखे हैं। देव नगी, शुभ्रो गांगुली और अर्पिता चक्रबर्ती ने गाया है। पैसा ये पैसा गाने को रन्जु वार्गेसी ने कोरियोग्राफ किया है। आपको बता दें फिल्म का ऑरिजनल गाना लक्ष्मीकांत प्यारे लाल ने कंपोज किया था और इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था।

कॉमेडी से भरपूर फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। फिल्म को इंदु कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।

यह टोटल धमाल' धमाल सीरीज की तीसरी कड़ी है। इससे पहले धमाल और डबल धमाल ने भी पर्दे पर काफी वाहवाही बटोरी थी। फिल्म में इस बार माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। अनिल कपूर की एक और फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आने वाली है, जिसमें उनकी बेटी सोनम कपूर भी लीड रोल में है। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रेखा ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर को देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन, Video सोशल मीडिया में हो रहा है तेजी से वायरल

'फास्ट एंड फ्यूरियस' की स्पिन ऑफ फिल्म से सामने आया ड्वेन जॉनसन- द रॉक का लुक, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement