Friday, April 19, 2024
Advertisement

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया पोस्टर रिलीज

'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह दशहरे के मौके पर 19 अक्टूबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: April 25, 2018 14:18 IST
नमस्ते इंग्लैंड- India TV Hindi
Image Source : PTI नमस्ते इंग्लैंड

मुंबई: फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की रिलीज की नई तारीख की घोषणा करने के बाद अब फिल्म के निमार्ताओं ने अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' में जसमीत और परम की प्रेम कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म के नए पोस्टर में, दोनों बाइक पर अपनी यात्रा की शुरुआत करने के लिए तैयारी करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म में भारत और यूरोप की खूबसूरत जगहों के दृश्य नजर आएंगे जिसकी शुरुआत पंजाब के लुधियाना से होती है। इसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार कराया जाएगा।

'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह दशहरे के मौके पर 19 अक्टूबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement