Friday, April 19, 2024
Advertisement

तैमूर अली खान को हर समय अटेंशन देना ठीक नहीं है: करीना कपूर खान

करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (saif Ali khan) का बेटा तैूमर अली खान(Taimur Ali khan) हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। मगर करीना कपूर का कहना है कि कभी-कभी मीडिया का ज्यादा अटेंशन अच्छा नहीं होता है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: February 21, 2019 18:45 IST
kareena kapoor and taimur- India TV Hindi
kareena kapoor and taimur

करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (saif Ali khan) का बेटा तैूमर अली खान(Taimur Ali khan) हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। तैमूर की फोटो क्लिक करने के लिए मीडिया उनके आस-पास रहती ही है।मगर करीना कपूर का कहना है कि कभी-कभी मीडिया का ज्यादा अटेंशन अच्छा नहीं होता  है।हालांकि करीना और सैफ दोनों ही पैपराजी को तैमूर की फोटो क्लिक करने से नहीं रोकते हैं मगर मीडिया को भी थोड़ा जिम्मेदार होना चाहिए।

पीटीआई ने जब करीना कपूर खान से पूछा कि वह तैमूर की इतनी पॉपुलेरिटी को वो कैसे देखती हैं। तो उन्होंने कहा- हम इसे सामाजिक तौर पर गैरजिम्मेदार मानते हैं क्योंकि हम एक अच्छे माता-पिता हैं। हम कभी भी मीडिया के सामने तैमूर का चेहरा नहीं छुपाते हैं। हॉलीवुड में सेलिब्रिटीज अपने बच्चों की फोटो पब्लिश नहीं होने देते हैं। मगर मैं और सैफ मॉर्डन अप्रोच रखते हैं तो हम ऐसा नहीं करते हैं।

उन्होंने आगे कहा- मैं और सैफ बाहर जाने पर तैमूर का चेहरा इसलिए कवर नहीं करते हैं क्योंकि वह उसे डरा सकता है। उसे लगेगा यह क्या हो रहा है। मैं नहीं चाहती की वह किसी डर के साथ बड़ा हो। मैं चाहती हूं की वो बड़ा हो और उड़ान भरे, हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनके बच्चे खुश रहें। मैं उसे इन सबसे दूर नहीं रख सकती।

करीना ने कहा- वह अभी बच्चा है तो उसके लिए थोड़ी जिम्मेदार होना जरुरी है। यह मीडिया के लिए अच्छा होगा। मैं मीडिया को कभी नहीं रोकती हूं। मगर हर समय तैमूर पर नजर रखना ठीक नहीं है। आशा है वह अपने माता-पिता की तरह कूल बच्चा होगा।  म्यूजिक और स्पोर्ट्स में ज्यादा रुचि दिखाएगा। यह सब ही हम चाहते हैं। करीना ने यह सब एक इवेंट में कहा। जहां उन्हें स्वस्थ इम्यूनाइज्ड इंडिया का एंबेसेडर चुना गया।

करीना ने बताया मां बनने के बाद उन पर और जिम्मेदारी आ गई हैं और उनका जीवन तैमूर के इर्द-गिर्द ही रहता है। मां को बच्चे की वैक्सीनेशन का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें बच्चे को टीका लगवाना चाहिए। क्योंकि उन पर नवजात शिशु की जिम्मेदारी होती है। इसलिए मेरी जिंदगी भी उनके चारो तरफ रहती है। मैं आशा करती हूं कि लोगों को इस बात को समझना चाहिए और पॉजिटिव लेना चाहिए।

Also Read:

'मिर्ज़ापुर' का दूसरा सीज़न आपके मनोरंजन के लिए तैयार, सामने आया वीडियो

Kesari Trailer: 'केसरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग आई नजर

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement