Friday, March 29, 2024
Advertisement

'नेपोटिज्म किंग' करण जौहर ने उठाया जाह्नवी और ईशान को लॉन्च करने का जिम्मा, ट्विटर पर हुए ट्रोल

हाल ही में कंगना रनौत ने उन्हें नेपोटिज्म का फ्लैग बिअरर कहा था, कंगना के इस बयान से करण जौहर काफी बुरा मान गए थे और दोनों के बीच Ugly Fight हो गई।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: November 16, 2017 15:40 IST
ishaan janhvi sairat dhadak karan johar- India TV Hindi
ishaan janhvi sairat dhadak karan johar

नई दिल्ली: निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने मराठी हिट फिल्म ‘सैराट’ को डिस्ट्रॉय करने का जिम्मा उठा लिया है और हर बार की तरह इस बार भी दो स्टार किड लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। जी हां, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को करण जौहर ‘धड़क’ की रीमेक के साथ लॉन्च कर रहे हैं, जो मराठी की सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ का ऑफिशियल रीमेक है।

सैराट महाराष्ट्र के एक ऐसे प्रेमी जोड़े की कहानी है जो जातिवाद की वजह से उन्हें संघर्ष करना पड़ता है। करण जौहर अब इसी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं जो एक अर्बन वर्ग की कहानी होगी। इस वजह से यह फिल्म ओरिजनल फिल्म के मुकाबले हल्की हो सकती।

ट्विटर पर भी करण जौहर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में कंगना रनौत ने उन्हें नेपोटिज्म का फ्लैग बिअरर कहा था, कंगना के इस बयान से करण जौहर काफी बुरा मान गए थे और दोनों के बीच Ugly Fight हो गई।

देखिए ट्विटर पर लोग करण जौहर को कैसे ट्रोल कर रहे हैं-

'धड़क' अगले साल 6 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

-ज्योति जायसवाल

इसे भी पढ़ें-

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement