Saturday, April 20, 2024
Advertisement

बेटी के लिए शुभकामनाएं देने वालों को नेहा धूपिया ने ट्वीट करके कहा शुक्रिया

नेहा धूपिया ने 18 नंवबर को नन्ही परी को जन्म दिया है। जिसे बॉलीवुड और खेल जगत की सभी हस्तियों से बधाई दी। जिसके बाद नेहा ने उनका आभार व्यक्त किया।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: November 22, 2018 18:43 IST
Neha dhupia- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/NEHA DHUPIA Neha dhupia

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। नेहा ने 18 नवंबर की सुबह बेटी को जन्म दिया था। नेहा धूपिया शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थी। इस बात का खुलासा नेहा और अंगद ने शादी के कुछ महीने बाद ही किया था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी भी चुपचाप बिना किसी को बताए की थी। 10 मई को गुरुद्वारे में चुपचाप शादी कर ली थी। शादी के बारे में सभी को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के बाद पता चला था। शादी से पहले ही नेहा धूपिया प्रेग्नेंट थी। दोनों ने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है।

हाल ही में बेटी की मां बनीं अभिनेत्री नेहा धूपिया ने फिल्म उद्योग के सभी मित्रों और प्रशंसकों को अपनी नन्ही बेटी को प्यार देने के लिए आभार जताया है। नेहा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "हम बहुत खुश हैं और हम सभी को हमारी बेटी को प्यार देने के लिए शुक्रिया कहते हैं। मैंने जब उसके कान में कहा कि हर कोई आपका इस दुनिया में स्वागत कर रहा है तो वह मुस्कुरा उठी। उसने भी आप सभी को बहुत प्यार भेजा है।"

 नेहा की बेटी की तस्वीर उसके दादा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आपको बता दें कि नेहा धूपिया के बेटी को जन्म देने के बाद बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों से उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था। इसी के साथ सोहा अली खान और कुणाल खेमू नेहा और बच्ची से मिलने के लिए अस्पताल भी गए थे।

 

Also Read:

ऐसा रहा बैंगलुरू में दीपिका-रणवीर का रॉयल रिसेप्शन

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement