Saturday, April 20, 2024
Advertisement

न्यूयॉर्क में घूमते हुए नजर आए ऋषि कपूर, देखें तस्वीरें

ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 11, 2018 9:02 IST
Rishi kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/NEETU KAPOOR Rishi kapoor

इन दिनों ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में हैं। पिछले कई दिनों से वह न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं।  इस दौरान ऋषि कपूर के साथ उनकी नीतू कपूर भी मौजूद हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें ऋषि कपूर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

नीतू ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की जिसमें लिखा - कपूर साहब शॉपिंग करने गए हैं। और लड़कियों ने पार्टी की है। इसमें उन्होंने ऋषि कपूर के अलावा और भी कई फोटोज शेयर की हैं। जिसमें नीतू कपूर बाकि लोगों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। फोटोज में जहां ऋषि​ कपूर चिल नजर आ रहे हैं और कूल पोज दे रहे हैं।

नीतू कपूर आए दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं। जिससे लोगों को ऋषि कपूर की सेहत की जानकारी मिलती रहती है।

कुछ समय पहले ऋषि कपूर ने बाल कलर कराते हुए भी एक फोटो शेयर की थी जिसमें लिखा था- मेरे बालों के कलर को मेरी हेल्थ से ना जोड़ें यह कलर मैं अपनी आने वाली फिल्म के लिए करवा रहा हूं। फिल्म का अभी कोई टाइटल नहीं है। फिल्म हनी त्रिहन और सोनी पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं और डायरेक्ट हितेश भाटिया कर रहे हैं। 

इससे पहले ऋषि कपूर के साथ सोनाली बेंद्रे, प्रियंका चोपड़ा ने भी फोटोज शेयर की थी। कुछ समय पहले आलिया और रणबीर भी ऋृषि​ कपूर के साथ न्यूयॉर्क में नजर आए थे। ऋषि कपूर के साथ उनका पूरा परिवार उनकी सेहत का ध्यान रखने में लगा हुआ है। नीतू कपूर भी इस समय में अपने पति का पूरा ध्यान रख रही हैं। 

Also Read:

वजन कम करने के बाद सारा अली खान को एयरपोर्ट पर पहचान नहीं पाई थीं अमृता सिंह

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की नई तस्वीरें आई सामने, सात फेरे लेते दिखे दोनों

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement