Thursday, March 28, 2024
Advertisement

नीतू कपूर के पोस्ट ने फैंस को किया परेशान, क्या इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं ऋषि कपूर

नीतू कपूर ने नए साल के मौके पर पूरे परिवार के साथ तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के कैप्शन ने लोगों को परेशान कर दिया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: January 06, 2019 8:56 IST
ऋषि कपूर- India TV Hindi
ऋषि कपूर

मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इन दिनों न्यू यॉर्क में हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्हें कौन सी बीमारी है अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि उनकी तस्वीरें जरूर सामने आई हैं जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। नए साल पर उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने ऋषि कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा था उससे कहीं उनका इशारा ऋषि की बीमारी की तरफ तो नहीं है।

नीतू ने इंस्टाग्राम में ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रिद्धिमा कपूर के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ नीतू कैप्शन में लिखती हैं- 2019 खुशियों भरा हो। इस साल कोई रेज्यूल्यूशन नहीं सिर्फ एक विश। कम प्रदूषण और कम ट्रैफिक। उम्मीद करती हूं भविष्य में कैंसर सिर्फ राशि का नाम हो। कोई नफरत नहीं, कम गरीबी, खूब सारा प्यार और खुशियां। स्वस्थ रहिए।

नीतू ने कैंसर का नाम अपने पोस्ट में लिया था, जिससे लगने लगा कि कहीं वो भी इसी की चपेट में तो नहीं है। फैंस दुआ कर रहे हैं कि उन्हें जो भी बीमारी हो वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए। बता दें, नीतू कपूर ने अपने इंस्टा बायो में भी लिखा है- फाइटिंग फाइट।

बता दें, ऋषि कपूर के न्यू यॉर्क रवाना होने के कुछ दिनों बाद ही उनकी मां कृष्णा राज कपूर का देहांत हो गया। लेकिन ना ही वो ना रणबीर और ना ही नीतू कपूर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सके। 

ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में किसी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं आया है, जब उनके बड़े भाई रणधीर कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा- ऋषि कपूर की सेहत में सुधार है वो जल्द इंडिया लौट आएंगे, इस तरह के कयास जो लगा रहे हैं उन्हें बोलने दीजिए।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

सिंबा में रेप सीन की आलोचना पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने दिया ये जवाब

Simmba Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की एक्टिंग के फैन्स हुए दीवाने, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

मनीष नागदेव ने सृष्टि रोड संग ब्रेकअप को किया कंफर्म, रोहित सुचांती पर दिया ये जवाब

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement